हॉस्टल का दरवाजा बंद, खिड़की से दिखा खौफनाक मंजर! MBBS की पढ़ाई कर रही 23 वर्षीय शगुन का मिला शव...

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में 23 वर्षीय MBBS छात्रा शगुन सैनी का शव सोमवार रात फंदे से लटका मिला. हरियाणा के कैथल की रहने वाली शगुन चौथे वर्ष की छात्रा थी. रात करीब 8:30 बजे उसकी रूम पार्टनर कमरे में लौटी, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला. खिड़की से अंदर देखने पर घटना का पता चला. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और जांच के लिए FSL टीम को बुलाया.
 
Muzaffarnagar:  उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में 23 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सोमवार शाम चौथे वर्ष की छात्रा शगुन सैनी का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

शगुन हरियाणा के कैथल की रहने वाली थी। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस हॉस्टल में हुई घटनाओं और छात्रा के हालिया संपर्कों से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।

रात में कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर हुआ खुलासा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम शगुन बाहर से लौटने के बाद अपने हॉस्टल के कमरे में चली गई थी। उस समय उसकी रूम पार्टनर कमरे में मौजूद नहीं थी। रात करीब 8:30 बजे जब रूम पार्टनर वापस लौटी, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।

काफी कोशिशों के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद खिड़की से अंदर देखने पर शगुन फंदे से लटकी हुई दिखाई दी। यह दृश्य देखकर उसकी रूम पार्टनर घबरा गई और तत्काल कॉलेज प्रशासन को इसकी सूचना दी।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

दिनांक 19.10.2026 को थाना मन्सूरपुर पुलिस को थानाक्षेत्रान्तर्गत बेगराजपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस चतुर्थ वर्ष की एक छात्रा द्वारा अपने कमरे में आत्महत्या कर लेने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना मन्सूरपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा मृतका के शव को कब्जे में लिया गया। फील्ड यूनिट व फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी है। उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा मृतका के शव का पंचायनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। प्रकरण के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन की बाइट- #UPPolice #MuzaffarnagarPolice

— MUZAFFARNAGAR POLICE (@muzafarnagarpol) October 19, 2026

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई। छात्रा को नीचे उतारने के बाद शव को मर्चरी भेज दिया गया। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने भी जांच की और जरूरी साक्ष्य जुटाए।

थाना प्रभारी विपिन त्यागी के मुताबिक, छात्रा के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया की जाएगी।

दोस्त के साथ विवाद की जानकारी, लेकिन मौत की वजह स्पष्ट नहीं

एसएसपी सूरज कुमार राय के अनुसार, छात्रा की रूम पार्टनर ने पुलिस को बताया कि शगुन का एक दोस्त के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस इस जानकारी को जांच के एक पहलू के रूप में देख रही है। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कथित विवाद का छात्रा की मौत से कोई संबंध था या नहीं।

पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। ऐसे में घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

परिजनों के आने का इंतजार, कई पहलुओं पर जांच

फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल कर रही है। छात्रा की मौत से कॉलेज और हॉस्टल परिसर में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल छात्रा की मौत का कारण आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं हुआ है।