संसदीय दल की बैठक में गूंजा NEET पेपर लीक का मुद्दा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही बड़ी बात

PM Modi on NEET Paper Leak Case: युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. 
 

PM Modi on NEET Paper Leak Case: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के संसदीय दल की बैठक में NEET परीक्षा पेपर लीक मामले पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि देश के युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रधानमंत्री ने इस पूरे मामले को 'घोर पाप' बताया और कहा कि सभी राज्य सरकारों को मिलकर काम करना होगा ताकि आगे कभी पेपर लीक जैसी घटना न हो. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. 

सूत्रों के अनुसार, बैठक में प्रधानमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि इस मामले में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. प्रधानमंत्री ने इस पर जोर दिया कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करे.

प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर देशभर में छात्रों और अभिभावकों में गुस्सा देखा लाखों छात्रों का भविष्य इस परीक्षा से जुड़ा है, इसलिए पेपर लीक की खबर सामने आते ही यह मुद्दा बड़ा राष्ट्रीय विषय बन गया. सरकार ने इसके बाद जांच एजेंसियों को मामले की तह तक जाने का निर्देश दिया, जिसके नतीजे में गिरफ्तारियां हुईं और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हुई. प्रधानमंत्री ने संसदीय दल की बैठक में यह भी कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़ा कोई भी मामला हल्के में नहीं लिया जा सकता. उन्होंने राज्य सरकारों से अपील की कि परीक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाया जाए ताकि पेपर लीक जैसी घटनाएं दोबारा न हों.  

सरकार की तरफ से यह संदेश साफ है कि परीक्षा से जुड़े किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी. बता दें कि मंगलवार को भी जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी का आंदोलन जारी है. सोमवार को मॉनसून सत्र के दौरान कॉकरोच पार्टी संसद मार्च कर रहे थे. इस दौरान  दिल्ली पुलिस की ओर कार्रवाई की गई और भीड़ को तितर-बितर किया गया. हालांकि, देर शाम फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी पहुंच गए.