जिस जीत का इंतजार था, वो पल आया, भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में फहराया विजय पताका, तीन राज्यों में बनाई सरकार

BJP Enormous victory: पांच राज्यों में से तीन राज्यों- पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल गया है. उधर, तमिलनाडु में थलापति विजय ने कमाल कर दिया है. एक्टर विजय की टीवीके ने शतक पूरा कर लिया है.
 
BJP Enormous victory: भाजपा को जिस पल का इंतजार था, वो घड़ी आ गई. बंगाल में भाजपा ने वो कर दिखाया है, जिसका उसने सालों से सपना देखा था. जी हां, पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रचंड जीत हासिल करती दिख रही है. बीजेपी बंगाल में 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केर, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजे अब सबके सामने हैं.  पांच राज्यों में से तीन राज्यों- पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल गया है. उधर, तमिलनाडु में थलापति विजय ने कमाल कर दिया है. एक्टर विजय की टीवीके ने शतक पूरा कर लिया है. टीवीके ने डीएमके और एआईडीएमके को पानी पिला दिया है. उधर केरल में कांग्रेस को खुशखबरी मिल रही है. केरल में एलडीएफ से यूडीएफ बहुत आगे है. यहां ध्यान देने वाली बात है कि एग्जिट पोल ने भी बंगाल और असम में भाजपा की जीत की भविष्यवाणी की थी.