दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया Alert
Indian Weather Update: देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाओं के कमजोर पड़ने के कारण बिहार में मानसून सुस्त है और राज्य में लगभग 50% बारिश की कमी दर्ज की गई है. जून में पिछले 5 सालों का रिकॉर्ड टूटते हुए सामान्य से 46% कम बारिश हुई, जबकि जुलाई के शुरुआती दिनों में भी उमस और गर्मी का दौर जारी है.
उम्मीद की किरण नज़र आते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार, 4 जुलाई को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत 11 राज्यों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 90 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है.
दिल्ली-एनसीआर में दिनभर बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश की संभावना है. वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कई जिलों में भी तेज बारिश के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है. इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भी मौसम बिगड़ने का अनुमान है.
उत्तर भारत, मध्य, पूर्व, पश्चिम और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना है. हिमालयी राज्यों, मध्य भारत और पश्चिमी तट के क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश हो सकती है. उत्तर भारत में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है. हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान है. मध्य और पूर्वी भारत में मॉनसून और सक्रिय होगा. मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश हो सकती है.
इन 11 राज्यों आंधी और बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने 4 जुलाई को 11 राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना व्यक्त की है. जिन राज्यों में शनिवार को बारिश और आंधी की चेतावनी है, उनमें यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, महाराष्ट्र और केरल शामिल हैं.
बिहार में 4 से 6 जुलाई तक भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में 4 से 6 जुलाई तक भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. जिन जिलों में आंधी-पानी की संभावना है, उनमें पटना, गया, बक्सर, कैमूर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, वैशाली, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, मधेपुरा, भागलपुर और मुंगेर शामिल हैं. समस्तीपुर, दरभंगा, वैशाली, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, मधेपुरा, भागलपुर और मुंगेर शामिल हैं. बारिश के दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. शनिवार को पटना का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.