‘मुझे घर में बंद करने की धमकी दी’- ममता बनर्जी का CM शुभेंदु अधिकारी पर बड़ा आरोप

Kolkata: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाया है. ममता बनर्जी ने दावा किया कि शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें घर में नजरबंद करने की धमकी दी. उनके इस बयान के बाद राज्य में सियासी विवाद तेज हो गया है. वहीं, भाजपा प्रवक्ता ने ममता के आरोपों पर पलटवार करते हुए उनके दावे को खारिज किया और भाजपा का पक्ष सामने रखा. बयानबाजी के बीच पश्चिम बंगाल की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है.
 

Kolkata: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (कालीघाट खेमा) की सुप्रीमो ममता बनर्जी के एक बयान से राज्य की राजनीति गरमा गई है। ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पर उन्हें घर से बाहर न निकलने देने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील की है।

शुभेंदु अधिकारी के वीडियो का हवाला

ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी के करीब 15 सेकेंड के एक वीडियो को साझा करते हुए दावा किया कि सरकारी कार्यालय में बैठकर उन्हें धमकी दी गई। वीडियो में शुभेंदु अधिकारी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्हें सड़क पर नहीं निकलने दिया जाएगा और इसकी व्यवस्था की जाएगी।

A NEW LOW in Indian politics!@SuvenduWB, while seated in a government office, has brazenly THREATENED me, publicly declaring that he will ensure I cannot even leave my home.

I call upon the Hon’ble President of India, the Hon’ble Chief Justice of India, and the people of… pic.twitter.com/MrB61dVmob

— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) August 24, 2026

A NEW LOW in Indian politics!@SuvenduWB, while seated in a government office, has brazenly THREATENED me, publicly declaring that he will ensure I cannot even leave my home.

I call upon the Hon’ble President of India, the Hon’ble Chief Justice of India, and the people of… pic.twitter.com/MrB61dVmob

— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) August 24, 2026


हालांकि, साझा किए गए छोटे वीडियो से यह स्पष्ट नहीं है कि शुभेंदु अधिकारी ने यह बयान कब और किस संदर्भ में दिया था।

ममता बनर्जी ने सवाल उठाया कि लोकतंत्र में किसी विपक्षी दल के प्रमुख की आवाजाही पर रोक लगाने या उन्हें धमकी देने का अधिकार किसे है। उन्होंने इसे संवैधानिक अधिकारों और लोकतंत्र पर हमला बताया।

राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट से हस्तक्षेप की अपील

ममता बनर्जी ने अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि भाजपा की मानसिकता विरोधियों की आवाज दबाने और उनके संवैधानिक अधिकारों को सीमित करने वाली है। उन्होंने राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से मामले में हस्तक्षेप की अपील की।

उन्होंने कहा कि यह मुद्दा केवल उनके बारे में नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और विपक्ष के अधिकारों से जुड़ा है।

BJP ने आरोपों को बताया ‘सफेद झूठ’

ममता बनर्जी के आरोपों पर भाजपा के मुख्य प्रवक्ता देवजीत सरकार ने पलटवार किया। उन्होंने आरोपों को ‘सफेद झूठ’ बताते हुए कहा कि राज्य सरकार ने ममता बनर्जी को कहीं आने-जाने से नहीं रोका है।

देवजीत सरकार ने कहा कि यदि ममता बनर्जी के पास आरोपों के समर्थन में कोई सबूत है, तो उन्हें अदालत का रुख करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल आरोप लगाने से कुछ साबित नहीं होता और अदालत के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं।

‘शुभेंदु अधिकारी को 19 महीने में 144 बार कोर्ट जाना पड़ा’

भाजपा प्रवक्ता ने ममता बनर्जी के शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि जब शुभेंदु अधिकारी नेता प्रतिपक्ष थे, तब उन्हें कई मामलों में अदालत का रुख करना पड़ा था। उनके मुताबिक, 19 महीने में शुभेंदु अधिकारी को 144 बार हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करनी पड़ी थी।

देवजीत सरकार ने कहा कि ममता बनर्जी ने 15 साल तक राज्य में सरकार चलाई और अब उन्हें संविधान और लोकतंत्र की दुहाई देने से पहले अपने शासनकाल को भी याद करना चाहिए।

इस आरोप-प्रत्यारोप के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर ममता बनर्जी और भाजपा के बीच तीखी जुबानी जंग शुरू हो गई है।