मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, लॉरेंस गैंग की पोस्ट- जो सलमान के साथ काम करेगा, उसका यही अंजाम होगा

मुंबई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई है. मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जूहू के पुष्पा पार्क में इलाके में हुई है.
 

मुंबई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई है. मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जूहू के पुष्पा पार्क में इलाके में हुई है. इस घटना में टाइगर श्रॉफ का ड्राइवर और एक स्थानीय ऑटो रिक्शा चालक के घायल होने की बात सामने आई हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. शुरुआती जानकारी में टाइगर श्रॉफ के भी घायल होने की बात सामने आई थी. हालांकि मुंबई पुलिस ने बताया कि टाइगर श्रॉफ पूरी तरीके सुरक्षित है. हालांकि उनके करीबियों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फुटबॉल खेलकर लौटते वक्त टाइगर की कार जुहू के पुष्पा पार्क के पास रुकी। यहां उन्हें देखने के लिए भीड़ जमा हो थी।

इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोग वहां पहुंचे। हमलावरों ने टाइगर की गाड़ी पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं। बीएमसी ने बताया कि टाइगर के ड्राइवर अलावा एक व्यक्ति अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी। दोनों खतरे से बाहर हैं।

हमले के बाद एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली। लिखा कि सलमान खान के साथ काम करने वाले का यही अंजाम होगा।

मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना के बारे में जानकारी लेने के लिए मुंबई पुलिस आयुक्त से बात की है. उन्होंने पुलिस आयुक्त को जांच में तेजी लाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित और हरमन संधू ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

पोस्ट में लिखा है- हमने इसे समझाया था, इसको समझ नहीं आया। आज हमने इसको सही से समझा दिया है। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में जो हमारी बात नहीं सुनेगा, या सलमान के साथ काम करेगा, अगला नंबर उसी का होगा।

पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि लॉरेंस गैंग ने ही यह हमला किया है।