TMC Symbol Freeze: रीतब्रत गुट ने EC को भेजे 3 नाम-3 निशान! देखें पूरी लिस्ट

Kolkata:  चुनाव आयोग द्वारा TMC के पुराने नाम और 'फूल और घास' चुनाव चिन्ह के इस्तेमाल पर अंतरिम रोक के बाद रीतब्रत बनर्जी गुट ने आयोग को नए विकल्प भेजे. गुट ने Nationalist Trinamool Congress, Democratic Trinamool Congress और West Bengal Trinamool Congress नाम सुझाए थे. चुनाव चिन्ह के लिए ब्लैकबोर्ड, लिफाफा और मशाल विकल्प दिए गए.
 

Kolkata:  पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर चल रहे विवाद में चुनाव आयोग ने अब दोनों गुटों के लिए अलग-अलग नाम और चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए हैं। आयोग ने रीतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को 'Democratic Trinamool Congress' नाम और 'लिफाफा' चुनाव चिन्ह दिया है। वहीं, ममता बनर्जी के गुट को 'Mamata All India Trinamool Congress' नाम और 'फुटबॉल खिलाड़ी' का चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

पहले आयोग ने फ्रीज किया था TMC का नाम और चिन्ह

इससे पहले चुनाव आयोग ने अंतरिम आदेश में 'All India Trinamool Congress' नाम और 'फूल और घास' यानी जोड़ाफूल चुनाव चिन्ह के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी। दोनों गुटों को आगामी उपचुनावों के लिए नए नाम और चुनाव चिन्ह के विकल्प देने का निर्देश दिया गया था।

आयोग ने दोनों गुटों से तीन-तीन संभावित नाम और उपलब्ध चुनाव चिन्हों में से तीन-तीन विकल्प देने को कहा था।

रीतब्रत गुट ने दिए थे नाम और चिन्ह के विकल्प

रीतब्रत बनर्जी समर्थक गुट की ओर से चुनाव आयोग को वैकल्पिक नाम और चुनाव चिन्ह के विकल्प भेजे गए थे। गुट की ओर से 'राष्ट्रवादी तृणमूल कांग्रेस' और 'लोकतांत्रिक तृणमूल कांग्रेस' जैसे नामों की मांग की गई थी। चुनाव चिन्ह के लिए लिफाफा, मशाल और ब्लैकबोर्ड जैसे विकल्प दिए गए थे।

इसके बाद आयोग ने रीतब्रत गुट के लिए Democratic Trinamool Congress नाम और लिफाफा चिन्ह को मंजूरी दी।

6 अक्टूबर को नंदीग्राम और रेजीनगर में उपचुनाव

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होना है। चुनाव आयोग के नए फैसले के बाद दोनों गुट इन उपचुनावों में अलग-अलग नाम और चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में उतरेंगे।

इस फैसले के साथ दोनों गुटों की चुनावी पहचान फिलहाल अलग हो गई है। अब उपचुनाव में उम्मीदवारों और चुनाव प्रचार के दौरान इन नए नाम और चिन्हों का इस्तेमाल किया जाएगा।