ओडिशा से गिरफ्तार हुए तृणमूल नेता दिलीप मंडल, बंगाल STF कर रही पूछताछ
Kolkata: पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता दिलीप मंडल को ओडिशा के पुरी से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.
सूत्रों के अनुसार, दिलीप मंडल लंबे समय से फरार चल रहे थे और STF उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर STF की टीम ने पुरी में दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के दौरान स्थानीय पुलिस ने भी STF की टीम का सहयोग किया. बताया जा रहा है कि दिलीप मंडल पर कई गंभीर आरोप लगे हैं, जिनकी जांच पश्चिम Bengal STF कर रही है. गिरफ्तारी के बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर पश्चिम बंगाल लाने की तैयारी की जा रही है, जहां उनसे पूछताछ होगी.
तृणमूल नेता को पुरी के ‘ब्लू लिली’ होटल से गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि वह करीब तेरह दिनों से पुरी शहर में छिपे हुए थे. पुलिस का दावा है कि वो एक होटल में नहीं, बल्कि कई होटलों में ठहरे थे. आखिरकार बंगाल एसटीएफ ने उसका पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया. उसे ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया गया है.
दिलीप पर क्या-क्या हैं आरोप
विधानसभा चुनाव के बाद, उन्होंने विजय जुलूस या जनसभा से विपक्ष (विशेषकर भाजपा नेताओं) के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणियां कीं. इससे संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. आरोप है कि उन्होंने कहा था कि इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों और संपत्तियों को जला दिया जाएगा और तोड़फोड़ की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा था कि भाजपा को वोट देने वालों या भाजपा के लिए काम करने वालों को बिष्णुपुर इलाके में रहने नहीं दिया जाएगा. इसके बाद पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका.
कैसे हुए गिरफ्तार
आरोपी काफी समय से फरार थे. फिर बुधवार को उसे पुरी के ‘ब्लू लिली’ होटल से गिरफ्तार किया गया. पिछले 13 दिनों में दिलीप मंडल बार बार अपना ठिकाना बदल रहे थे. वह एक होटल से दूसरे होटल में शिफ्ट हो रहे थे. आखिरकार बंगाल एसटीएफ ने उनकी लोकेशन ट्रैक कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. मंडल को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया गया है. हालांकि, दिलीप ही नहीं, उसके बेटे को भी उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया है. शुरुआत में इस बात की जांच की जा रही है कि उन्होंने यह संपत्ति कैसे अर्जित की, उन्हें इतनी संपत्ति कहां से मिली और उन्होंने ये भड़काऊ टिप्पणियां क्यों कीं.