UP Election 2027: मुकेश सहनी का बड़ा प्लान! गंगाजल से निषाद आरक्षण का संकल्प, 30 नवंबर के बाद ऐलान
Uttar Pradesh: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी रविवार को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। लीला पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में निषाद आरक्षण की मांग को लेकर लोगों ने हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प लिया। इस दौरान मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश में चल रहे अपने अभियान और आगे की रणनीति को लेकर जानकारी दी।
उतर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद स्थित लीला पैलेस में वीआईपी पार्टी के पदाधिकारियों एवं सामाजिक भाई बंधुओं को संबोधित किया। ‘निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा’ को उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपदों में.... https://t.co/DW2Osm93Lm https://t.co/VKEBfMpUBc
— Mukesh Sahani (@sonofmallah) September 20, 2026
50 लाख निषादों को संकल्प दिलाने का लक्ष्य
मुकेश सहनी ने कहा कि निषाद समाज को आरक्षण दिलाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जागरूकता और संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत प्रदेश में 50 लाख निषादों को आरक्षण के लिए संकल्प दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
सहनी के मुताबिक, अब तक करीब 4 से 5 लाख लोग अभियान से जुड़कर आरक्षण के लिए संकल्प ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि अभियान को प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के निषाद समाज से अपील है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर भाजपा को हराने का काम करें, ताकि 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले निषाद आरक्षण लागू हो और निषाद समाज को उसका हक, अधिकार और सम्मान मिल सके। https://t.co/Tx2VOjBy3k
— Mukesh Sahani (@sonofmallah) September 20, 2026
उत्तर प्रदेश के निषाद समाज से अपील है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर भाजपा को हराने का काम करें, ताकि 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले निषाद आरक्षण लागू हो और निषाद समाज को उसका हक, अधिकार और सम्मान मिल सके। https://t.co/Tx2VOjBy3k
— Mukesh Sahani (@sonofmallah) September 20, 2026
30 नवंबर के बाद होगा राजनीतिक फैसला
VIP प्रमुख ने कहा कि फिलहाल उनका मुख्य फोकस निषाद समाज को आरक्षण के मुद्दे पर जागरूक करने और अभियान को मजबूत करने पर है। उन्होंने बताया कि अभियान के लिए करीब 70 दिन का समय अभी बाकी है।
सहनी ने कहा कि 30 नवंबर के बाद राजनीतिक निर्णय लिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि फिलहाल अभियान का मुख्य मुद्दा निषाद समाज को आरक्षण दिलाना है।
10-12 वर्षों से आरक्षण की मांग का दावा
मुकेश सहनी ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में निषाद समाज पिछले 10 से 12 वर्षों से आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है। प्रतापगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गंगाजल हाथ में लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प लिया।
उन्होंने कहा कि निषाद समाज की मांग पूरी होने तक अभियान जारी रखा जाएगा और इसे प्रदेश के अन्य हिस्सों तक भी पहुंचाया जाएगा।
आरक्षण नहीं मिला तो चुनाव को लेकर फैसला: सहनी
मुकेश सहनी ने केंद्र और राज्य सरकार को लेकर कहा कि यदि निषाद समाज को आरक्षण नहीं मिलता है, तो आगामी चुनाव में समाज अपने वोट को लेकर राजनीतिक निर्णय करेगा। उन्होंने कहा कि आरक्षण का मुद्दा निषाद समाज के लिए महत्वपूर्ण है और इसी मांग को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल और संगठन अपनी गतिविधियां तेज कर रहे हैं।
प्रतापगढ़ की सातों विधानसभा सीटों तक पहुंचेगा अभियान
सहनी ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले की सभी सात विधानसभा सीटों तक निषाद आरक्षण का अभियान पहुंचाने की तैयारी है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से संपर्क करेंगे और आरक्षण के मुद्दे पर जागरूकता अभियान चलाएंगे।
VIP प्रमुख ने एक बार फिर दोहराया कि 30 नवंबर के बाद अभियान के अगले चरण और पार्टी की राजनीतिक रणनीति को लेकर फैसला लिया जाएगा। फिलहाल पार्टी का जोर निषाद आरक्षण की मांग को लेकर जनसंपर्क और संकल्प अभियान को विस्तार देने पर है।