WhatsApp में लॉन्च हुआ यूज़रनेम ऑप्शन, प्राइवेसी बढ़ाने के लिए अब आप सिर्फ Username शेयर करके कनेक्ट कर सकते हैं

WhatsApp ने अब वॉइस, टेक्स्ट और कॉल के लिए यूज़रनेम (Username) फीचर रोल‑आउट करना शुरू कर दिया है, जिससे आप दूसरे लोगों से जुड़ने के लिए अपना फोन नंबर साझा नहीं करेंगे.
 

New Features: WhatsApp बहुत लंबे समय से अपने यूज़र्स के लिए एक नया प्राइवेसी फीचर तैयार कर रहा था. अब यह फीचर धीरे-धीरे रोलआउट होने लगा है. कंपनी ने नवंबर 2025 में बिजनेस अकाउंट होल्डर्स को ईमेल भेजकर 2026 में इस सुविधा के आने की तैयारी करने को कहा था.

अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाट्सएप कुछ चुनिंदा एंड्रॉयड और आईओएस यूज़र्स को यूनिक यूज़रनेम बनाने की सुविधा दे रहा है. कंपनी जल्द से जल्द इस फीचर को बाकी यूज़र्स तक भी पहुंचाने वाली है.

इस फीचर को सबसे बड़ा फायदा प्राइवेसी है. अब यूजर्स अपनी फोन नंबर की बजाय यूजरनेम शेयर करके दूसरों से जुड़ सकेंगे. ठीक वैसे ही जैसे इंस्टाग्राम या दूसरे सोशल प्लेटफॉर्म्स पर होता है.

अगर कोई नया इंसान आपको मैसेज करना चाहे तो वो सिर्फ आपके यूज़रनेम इस्तेमाल कर सकेगा. आपकी फोन नंबर दूसरों को दिखाई नहीं देगी. यह बदलाव उन लोगों के लिए बहुत अच्छा साबित होगा, जो अपना व्हाट्सएप अकाउंट शेयर करने के लिए अपना फोन नंबर शेयर नहीं करना चाहते हैं.

व्हाट्सएप फीचर्स को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म WABetaInfo के अनुसार यह रोलआउट अभी शुरुआती स्टेज में है. आप अपने व्हाट्सएप प्रोफाइल सेटिंग्स में जाकर इस नए फीचर को चेक कर सकते हैं कि यह आपके अकाउंट में अभी तक पहुंचा है या नहीं.

अगर आपके व्हाट्सएप अकाउंट में यूज़रनेम फीचर दिख रहा है तो आप अपना यूनिक यूज़रनेम बना सकते हैं. हालांकि, व्हाट्सएप ने यूज़रनेम बनाने के लिए भी कुछ कड़े नियम बनाएं हैं.

एक और खास बात यह है कि आपका यूजरनेम मेटा के पूरे प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक) पर यूनिक होना चाहिए.

अगर आपका नाम पहले से इंस्टाग्राम पर है तो आप उसी को व्हाट्सएप पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए अकाउंट्स सेंटर के जरिए दोनों अकाउंट्स को लिंक करना होगा.

ऐसे में हम कह सकते हैं कि मेटा व्हाट्सएप को और ज्यादा सुरक्षित और यूजर-फ्रेंडली बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. फोन नंबर की जगह यूजरनेम शेयर करने से प्राइवेसी का लेवल बढ़ेगा और नए कांटेक्ट्स बनाना भी आसान हो जाएगा.