अभिजीत दीपके की हिरासत पर भड़के केजरीवाल, बोले- हम तानाशाही में जी रहे हैं

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को फ्लाइट से हिरासत में लिए जाने के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजीरवाल का रिएक्शन सामने आया है।
 

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को फ्लाइट से हिरासत में लिए जाने के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजीरवाल का रिएक्शन सामने आया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह तो इमरजेंसी से भी बदतर है। केजरीवाल ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी के लोगों को सीधे फ्लाइट से गिरफ्तार करने से साफ हो गया है कि हम मोदी की पूरी तानाशाही में जी रहे हैं। अभिजीत की हिरासत को लेकर केजरीवाल ने कहा कि सरकार का डर इसमें साफ दिख रहा है।

अभिजीत दीपके की हिरासत पर केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा यह पक्का हो गया है कि हम मोदी की पूरी तानाशाही में जी रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि कॉकरोचों को उनकी फ्लाइट से ही गिरफ्तार करना इनके डर को दिखाता है। केजरीवाल ने सीधा प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी अच्छी तरह जानते हैं कि वे चुनाव सिर्फ वोट चोरी करके जीते थे और अब वो लोकतंत्र को पूरी तरह कुचलकर अपने को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन का ऐलान किया था। उनकी मांग है कि चुनावों में गड़बड़ी और एसआईआर प्रक्रिया में गड़बड़ी को देखते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा। अपनी इस मांग को लेकर सीजेपी के आशुतोष रांका, सौरभ दास के साथ अभिजीत दीपके दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड किए, तभी दिल्ली पुलिस की एक टीम फ्लाइट के अंदर पहुंच गई। फ्लाइट के अंदर ही तीनों के साथ आए सभी सीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। दिल्ली पुलिस के इस ऐक्शन पर अरविंद केजरीवाल भड़क गए। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस के इस ऐक्शन से साफ हो गया है कि वो तानाशाही के दौर में जी रहे हैं।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आने की योजना बना रहे या इस विरोध प्रदर्शन के लिए घर से निकल चुके लोगों को लगातार हिरासत में लिया जा रहा है। इस दौरान हजारों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा चुका है। दिल्ली पुलिस ने अब अभिजीत दीपके, आशोतोष रांका और सौरभ दास को हिरासत में लिया है। इनके साथ ही इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी हिरासत में लिया जा चुका है। सीजेपी की रत्नी पाठक को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।