‘बंगाल को तोड़ने नहीं देंगे’: ममता बनर्जी का भाजपा पर हमला, कहा- तीन टुकड़े करने की है साजिश

Mamata Banerjee Bengal Division Allegation: ममता बनर्जी का दावा है कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार परिसीमन की प्रक्रिया का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए करना चाहती है. मुख्यमंत्री के अनुसार, भाजपा की योजना उत्तर बंगाल को अलग करने, जंगलमहल क्षेत्र को स्वायत्तता देने और दक्षिण बंगाल को एक अलग प्रशासनिक इकाई में बदलने की है. उन्होंने इसे ‘बंगाली पहचान’ और राज्य की अखंडता पर हमला करार दिया है.
 

Mamata Banerjee Bengal Division Allegation: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक ऐसा मुद्दा हवा में उछाल दिया है, जिसने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है. चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर राज्य के विभाजन की गहरी साजिश रचने का आरोप लगाया है.

जान दे दूंगी, लेकिन बंगाल का भूगोल नहीं बदलने दूंगी

ममता बनर्जी का दावा है कि केंद्र सरकार परिसीमन (Delimitation) की आड़ में पश्चिम बंगाल को 3 अलग-अलग हिस्सों में बांटने की योजना बना रही है. मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा है कि वे अपनी जान दे देंगी, लेकिन बंगाल का भूगोल किसी भी कीमत पर बदलने नहीं देंगी.

राजनीतिक लाभ के लिए बंग भंग की साजिश : ममता बनर्जी

ममता बनर्जी का दावा है कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार परिसीमन की प्रक्रिया का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए करना चाहती है. मुख्यमंत्री के अनुसार, भाजपा की योजना उत्तर बंगाल को अलग करने, जंगलमहल क्षेत्र को स्वायत्तता देने और दक्षिण बंगाल को एक अलग प्रशासनिक इकाई में बदलने की है. उन्होंने इसे ‘बंगाली पहचान’ और राज्य की अखंडता पर हमला करार दिया है. उनका कहना है कि बंगाल की संस्कृति और इतिहास से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है. वे केवल राज्य को कमजोर करना चाहते हैं.

वोट बैंक की राजनीति के लिए हो रहा खेल : ममता

बंगाल की चीफ मिनिस्टर ने चुनावी मंच से जनता को आगाह किया कि यह चुनाव केवल सरकार चुनने का नहीं, बल्कि बंगाल को टूटने से बचाने का है. ममता ने कहा कि भाजपा के कुछ नेता बार-बार उत्तर बंगाल को अलग राज्य या केंद्रशासित प्रदेश बनाने की मांग उठाते रहे हैं, जो अब डीलिमिटेशन यानी परिसीमन के जरिये हकीकत बनने जा रहा है.

Mamata Banerjee Bengal Division: ध्रुवीकरण की साजिश

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) की चीफ का यह भी आरोप है कि निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं को इस तरह बदलने की कोशिश की जा रही है, जिससे विशेष समुदायों के प्रभाव को कम किया जा सके और भाजपा के वोट बैंक को फायदा हो.