बच्चों में ऑटिज़्म के शुरुआती संकेत क्या हैं? बोलने, खेलने और व्यवहार में दिखने वाले ये लक्षण न करें नजरअंदाज..ऑटिज़्म से डरें नहीं, समझें!
World Autism Awareness Day: हर साल 2 अप्रैल को World Autism Awareness Day मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को ऑटिज्म के बारे में जागरूक करना है। ऑटिज्म, जिसे Autism Spectrum Disorder (ASD) भी कहा जाता है, एक न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर है. इसका मतलब है कि यह बच्चे के दिमाग के विकास को प्रभावित करता है. इससे बच्चे के बोलने, समझने, सीखने और दूसरों से जुड़ने के तरीके पर असर पड़ता है. ऐसे बच्चे दुनिया को थोड़ा अलग तरीके से देखते और समझते हैं.
सबसे ज़्यादा रिस्क: 1.5 से 3 साल
- ऑटिज़्म के पहले स्पष्ट संकेत इसी उम्र में दिखते हैं
- बोलने में देरी
- आँखों से कम संपर्क
- नाम पुकारने पर प्रतिक्रिया न देना
- बार-बार एक जैसा व्यवहार (हाथ हिलाना, गोल-गोल घूमना)
इसी उम्र में पहचान हो जाए तो इलाज/थेरेपी सबसे ज़्यादा असरदार होती है.
क्या ऑटिज्म का परमानेंट इलाज संभव है?
ऑटिज्म को पूरी तरह ठीक (क्योर) करना संभव नहीं है, लेकिन सही समय पर पहचान और थेरेपी के जरिए इसे काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. जितनी जल्दी इलाज शुरू होता है, उतना बेहतर परिणाम मिलता है. बिहेवियरल थेरेपी से बच्चे के व्यवहार और सामाजिक कौशल में सुधार होता है. स्पीच थेरेपी बोलने और समझने की क्षमता को बेहतर बनाती है। ऑक्यूपेशनल थेरेपी से बच्चा रोजमर्रा के काम करना सीखता है. इसके अलावा स्पेशल एजुकेशन प्रोग्राम बच्चे की जरूरत के हिसाब से पढ़ाई में मदद करते हैं. सही गाइडेंस मिलने पर ऑटिज्म से प्रभावित बच्चे भी सामान्य और खुशहाल जीवन जी सकते हैं.
2 से 4 साल: डायग्नोसिस की सबसे आम उम्र
- ज्यादातर बच्चों में यहीं औपचारिक डायग्नोसिस होता है
- सोशल इंटरैक्शन और कम्युनिकेशन में दिक्कत साफ दिखने लगती है
- खेलने के तरीके में अंतर नजर आता है.
क्या ऑटिज्म से बचाव संभव है?
ऑटिज्म को पूरी तरह रोका नहीं जा सकता, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखकर इसके खतरे को कम किया जा सकता है. गर्भावस्था के दौरान मां को संतुलित और पौष्टिक आहार लेना चाहिए और नियमित चेकअप करवाना चाहिए. फोलिक एसिड और जरूरी सप्लीमेंट्स डॉक्टर की सलाह से लेने चाहिए. इसके साथ ही शराब, धूम्रपान और बिना डॉक्टर की सलाह के दवाओं से दूरी बनानी चाहिए। बच्चे के जन्म के बाद उसके विकास पर नजर रखें. अगर बोलने, चलने या व्यवहार में देरी दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें. समय-समय पर टीकाकरण और हेल्थ चेकअप भी जरूरी है. ऑटिज्म कोई लाइलाज बीमारी नहीं है, लेकिन इसे पूरी तरह खत्म भी नहीं किया जा सकता. सही समय पर पहचान, माता-पिता की जागरूकता और विशेषज्ञों की मदद से बच्चे के जीवन में बड़ा सुधार लाया जा सकता है. जितनी जल्दी कदम उठाए जाएंगे, बच्चे का भविष्य उतना ही बेहतर हो सकता है.
4 साल के बाद भी हो सकती है पहचान
- हल्के (माइल्ड) ऑटिज़्म वाले बच्चों में
- स्कूल जाने के बाद समस्याएं साफ होती हैं
- दोस्तों से घुलने-मिलने में दिक्कत
- निर्देश समझने में परेशानी
- भावनाओं को व्यक्त न कर पाना
रिस्क बढ़ाने वाले कारक
- परिवार में पहले से ऑटिज़्म का इतिहास
- समय से पहले जन्म (Premature birth)
- जन्म के समय कम वज़न
- गर्भावस्था में कुछ जटिलताएं
- लड़कों में लड़कियों की तुलना में 4 गुना ज्यादा रिस्क
कब डॉक्टर से ज़रूर मिलें?
अगर बच्चा:
- 1 साल तक इशारों (bye-bye, pointing) का इस्तेमाल न करे
- 18 महीने तक कोई शब्द न बोले
- 2 साल तक दो शब्द जोड़कर न बोले
- बोलना या सीखी हुई स्किल्स अचानक भूलने लगे
तो डेवलपमेंटल पीडियाट्रिशियन या चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट से तुरंत सलाह लें.
ज़रूरी बात
ऑटिज़्म कोई बीमारी नहीं, बल्कि विकास से जुड़ी स्थिति है।
जल्दी पहचान + सही थेरेपी = बच्चे का बेहतर भविष्य
ऑटिज़्म वाले बच्चे के लिए घर पर माता-पिता क्या करें
(Practical Home Guide for Parents)
ऑटिज़्म में घर का माहौल, माता-पिता का व्यवहार और रोज़ की छोटी-छोटी आदतें बच्चे के विकास में बहुत बड़ा फर्क डालती हैं.
सबसे पहले यह समझें
- ऑटिज़्म किसी की गलती नहीं है
- बच्चा “जिद्दी” या “नटखट” नहीं, बल्कि अलग तरीके से सीखता है
- प्यार, धैर्य और नियमित अभ्यास सबसे बड़ी दवा है
बोलने और समझने में मदद कैसे करें
- बच्चे से छोटे और साफ वाक्य बोलें
“पानी दो”, “आओ बैठो” - एक बात बार-बार एक ही शब्दों में कहें
- बोलते समय चेहरे के भाव और हाथ के इशारे दिखाएं
- बच्चा कुछ बोले तो तुरंत तारीफ करें, चाहे शब्द साफ न हों
Eye Contact और ध्यान बढ़ाने के तरीके
- बच्चे के सामने बैठकर बात करें
- उसका पसंदीदा खिलौना या चीज़ अपनी आंखों के पास पकड़ें
- जब बच्चा आपकी तरफ देखे → मुस्कुराएं, ताली बजाएं
- ज़बरदस्ती आंख मिलाने को मजबूर न करें
खेलने के ज़रिए सिखाएं
- अकेले खेलने की जगह साथ बैठकर खेलें
- बॉल, पजल, ब्लॉक्स, गाने-नाच जैसे खेल करें
- खेलने में Turn-Taking सिखाएं
“अब मेरी बारी, अब तुम्हारी”
रूटीन बनाएं (बहुत ज़रूरी)
- सोने, खाने, खेलने का एक तय समय रखें
- दिनचर्या की तस्वीरें (Visual Schedule) बनाकर दिखाएं
- बदलाव पहले से बताएं
“5 मिनट बाद मोबाइल बंद”
Sensory Problems को कैसे संभालें
- तेज आवाज़ से डरता है → शांत माहौल रखें
- कुछ कपड़े या खाना पसंद नहीं → ज़बरदस्ती न करें
- हल्की मालिश, झूला, कुशन-हग से बच्चा शांत होता है
- बच्चा खुद को नुकसान पहुंचाए तो तुरंत ध्यान दें
स्क्रीन टाइम सीमित रखें
- मोबाइल/TV बहुत कम (दिन में 30–45 मिनट से ज़्यादा नहीं)
- स्क्रीन की जगह इंटरैक्टिव खेल और बातें करें
- अकेले मोबाइल देकर शांत कराने की आदत न डालें
छोटी-छोटी उपलब्धियों का जश्न मनाएं
- बच्चा आंख मिलाए → तारीफ
- एक शब्द बोले → ताली
- नया काम सीखे → प्यार और शाबाशी
छोटा कदम भी बड़ी जीत है
प्रोफेशनल मदद ज़रूर लें
- Speech Therapy
- Occupational Therapy
- Behavioral Therapy (ABA)
- डॉक्टर/थैरेपिस्ट जो कहें, घर पर भी वही अभ्यास दोहराएं
क्या न करें
- बच्चे को मारें या डराएं नहीं
- दूसरों से तुलना न करें
- “बड़ा होगा तो ठीक हो जाएगा” सोचकर देर न करें
- समाज के तानों से हिम्मत न हारें