'पैलेट गन का इस्तेमाल क्यों?' पवन खेड़ा ने सरकार को घेरा, बोले- प्रधानमंत्री देश से माफी मांगें

Parliament Session: कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने छात्रों पर कथित पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि युवाओं के खिलाफ पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ है, इसलिए यह मुद्दा संसद में उठेगा और सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए माफी मांगनी होगी.
 

Parliament Session: जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज को लेकर संसद के मानसून सत्र में सोमवार को जोरदार हंगामा देखने को मिला. लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी करते हुए इस मुद्दे पर तत्काल चर्चा की मांग की. लगातार हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई.

CJP ने अपनी मांगें माने जाने के बाद आंदोलन खत्म कर दिया है, लेकिन विपक्ष सरकार को संसद में घेरने की तैयारी में है. संसद सत्र की हर अपडेट के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ. 

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने छात्रों पर कथित पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि युवाओं के खिलाफ पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ है, इसलिए यह मुद्दा संसद में उठेगा और सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए माफी मांगनी होगी. परीक्षा सुधारों के लिए नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में बनी टास्क फोर्स पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार हर मुद्दे पर कांग्रेस की ओर ही लौटती है. वहीं, वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी की टिप्पणी पर खेड़ा ने कहा कि उन्हें ऐसी बयानबाजी से बचना चाहिए.