चाईबासा में नक्सल आईडी ब्लास्ट,दो जवान गंभीर रूप से घायल

 

चाईबासा जिला में एक बार फिर से नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। गुरुवार को नक्सलियों ने ब्लास्ट किया है, जिसमें दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए है। घायल जवान सीआरपीएफ बटालियन के है। दोनों घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए एयर लिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है। दोनों घायल जवानों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।