मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट, 1 की मौत, कई घायल, 4 मंजिला इमारत क्षतिग्रस्त, घरों के कांच टूटे

मुजफ्फरपुर में PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के कारण ब्लास्ट हो गया। शहर के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही-डुमरी इलाके में सोमवार को करीब 12 बजे हादसा हुआ।
 

मुजफ्फरपुर में PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के कारण ब्लास्ट हो गया। शहर के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही-डुमरी इलाके में सोमवार को करीब 12 बजे हादसा हुआ। जिसमें एक युवक के सिर के चिथड़े उड़ गए, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

ब्लास्ट की आवाज तीन किलोमीटर तक सुनाई दी। स्थानीय जीतेंद्र शाही के मुताबिक, धमाके के बाद आसपास के दर्जनों घरों और कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। चार मंजिला इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि 100 मीटर के दायरे में बने कई मकानों की खिड़कियों के शीशे टूटे हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पीएनजी पाइप लाइन के पास एक जेसीबी काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया।

मौके पर एक शव मिला है। जिला प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य के लिए वहां मौजूद है। हादसे की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। वहीं, घायलों को इलाज के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।