बिहार के मंत्रियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दे दिया, केंद्र मंत्री भी दें: जगदानंद सिंह 
 

 

साल 2022 के आखिरी दिन यानि 31 दिसंबर को बिहार सीएम, डिप्टी सीएम और उनके मंत्रियों  ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा जारी किया है. जिसको लेकर बिहार की राजनीति काफी गरमा गई. वहीं अब राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भारत सरकार के सभी मंत्रियों को अपनी संपत्ति का ब्यौरा जारी करने को कहा है. 

दरअसल बिहार सीएम, डिप्टी सीएम और उनके मंत्रियों  ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा जारी किया है. इसमें कई मंत्रियों की संपति  राज्य के उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री से अधिक दिखाया गया. इसके साथ ही सबसे बड़ी बात यह रही है कि,  लालू यादव के बेटे होने के बाबजूद तेजस्वी यादव के पास खुद की कोई भी गाड़ी नहीं बताई गई। इनकी कुल संपति भी 6 करोड़ से कम कि बताई गई. जिसके बाद भाजपा के तरफ से इसको लेकर कई सवाल उठाये. वहीं अब इसको लेकर राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि, बिहार के सभी मंत्रियों ने ईमानदारी पूर्वक अपना संपत्ति का ब्यौरा दे दिया है. लेकिन भारत सरकार के किसी मंत्री ने अभी तक अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है. उन्होंने कहा कि, बिहार में मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को संपत्ति का ब्यौरा देने की बात कही है। हर साल जितने भी मंत्रिमंडल के सदस्य होते हैं वह अपनी संपत्ति का ब्यौरा देते हैं। लेकिन, ऐसी व्यवस्था केंद्र सरकार लागू नहीं कर रही है. 

आगे जगदानंद सिंह ने कहा कि, जहां तक बीजेपी के नेताओं की बात है तो बीजेपी के नेता अगर बिहार सरकार के किसी मंत्री के संपत्ति के विवरण पर बयान देते हैं तो उन्हें अच्छे से समझ लेना चाहिए कि जो संपत्ति का ब्यौरा मंत्रियों ने जारी किया है उन्हें  भाजपा के लोगों को कोई शक लग रहा है तो वह कोर्ट में क्यों नहीं जाते हैं, उनलोगों को कोर्ट जाना चाहिए.