2024 में हम नीतीश कुमार को बनाएंगे प्रधानमंत्री: जीतन राम मांझी                                                                                                              

 

 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पीएम उम्मीदवारी को लेकर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा खुलकर सामने आ गया है. जी हां पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने साफ़ शब्दों में कहा है कि, नीतीश कुमार पीएम उम्मीदवार के चेहरा होंगे और 2024 में हम उन्हें प्रधानमंत्री बनाएंगे.


 
जीतन राम मांझी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, देश को जोड़ने वाले सरदार बल्लभ भाई पटेल के वक्त तो हम चूक गएं थें. आज फिर वक्त आ गया है जब हमें मौका मिल रहा है कि पटेल समाज के बेटे नीतीश कुमार को हम 2024 में प्रधानमंत्री बनाएं. “तब सरदार पटेल ने देश जोड़ा था, अब फिर पटेल का बेटा ही देश तोड़ने वालों से लड़कर देश जोड़ेगा.