नीतीश कुमार PM बनने का सपना देखते रह जाएंगे और उनके हाथ से बिहार निकल जाएगा: RCP सिंह 
 

 
RCP SINGH

कुढ़नी उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता ने जीत हासिल की.  उन्होंने जेडीयू के मनोज कुशवाहा को 3645 वोटों से मात दी है. वहीं मनोज कुशवाहा की हार पर सब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे है. वहीं इसी कड़ी में अब पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि, नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का सपना देखते रह जाएंगे और उनके हाथ से बिहार भी निकल जाएगा. 

बिहार: ज़मीन सौदों पर सवाल उठने के बाद आरसीपी सिंह ने जदयू छोड़ी

आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर तंज करते हुए कहा कि, जेडीयू कल राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करने जा रही है जिसमें नौ राज्यों में चुनाव करने पर चर्चा होगी. नीतीश कुमार पहले बिहार तो बचा लें. वहीं, ललन सिंह पर तंज कसते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि ललन सिंह ने सीना ठोककर कहा था कि कुढ़नी से बीजेपी का खात्मा शुरू हो जाएगा लेकिन देखिये यहां वे खुद खत्म हो गए.