राष्ट्रपति का शपथ समारोह सिर्फ औपचारिकता, CM नीतीश के पास दूसरे कार्यक्रम भी है: उपेंद्र कुशवाहा 

 

द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण कर ली हैं. इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख असैन्य एवं सैन्य अधिकारी  शामिल हुए. हालांकि बिहार के मुख्यमंत्री सीएम नीतीश कुमार इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए. इनके इस कार्यक्रम में नहीं शामिल होने पर जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का बयान सामने आया है. 


राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नहीं शामिल होने के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि,  राष्ट्रपति का शपथ समारोह सिर्फ औपचारिकता है. मुख्यमंत्री के दूसरे कार्यक्रम भी हैं. इसलिए जरुरी नहीं है कि वह हर कार्यक्रम में शामिल हो। फिलहाल, उनके पास दूसरे कार्यक्रम हैं, जिसमें वह वयस्त है. इसका कोई दूसरा अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए.

वैसे बता दें द्रौपदी मुर्मू ने आज 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण कर ली हैं. इस समारोह में बिहार पीएम मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख असैन्य एवं सैन्य अधिकारी  शामिल हुए. हालांकि बिहार के मुख्यमंत्री सीएम नीतीश कुमार इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए.