तेजस्वी और नीतीश मुंबई महानगरपालिका चुनाव में करेंगे प्रचार 

 
nitish and tejaswi yadav

बिहार के दौरे पर पहली बार पहुंचे आदित्य ठाकरे ने बुधवार को अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की. वैसे मुंबई महानगरपालिका चुनाव के मद्देनजर इस शिष्टाचार मुलाकात ने सियासी गर्मी को बढ़ा दिया, क्योंकि मुंबई में बिहारी मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है. वहीं तेजस्वी यादव ने भी साफ़ कह दिया है कि महाराष्ट्र में महानगरपालिका के चुनाव में भी हम सभी वहां जाएंगे.

बीएमसी चुनाव से ठीक पहले बिहार आए ... 

तेजस्वी यादव का मुंबई महानगरपालिका चुनाव में जाने की घोषण कई मायने में शिवसेना उद्धव गुट के लिए फायदे वाला होगा।  मुंबई में बड़ी संख्या में बिहार के लोग रहते हैं. जो चुनाव में बड़ी भूमिका निभा सकते है. ऐसे में महानगरपालिका चुनाव में उद्धव गुट को फिर से जीतने के लिए बिहारियों के वोट जरूरी हैं. जिसमें तेजस्वी और नीतीश कुमार बड़ी भूमिका निभा सकते हैं.