केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का मौन व्रत जारी, विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे उनसे मुलाकात  
 

 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बक्सर में अंबेडकर चौक पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे बिहार सरकार के दमनकारी नीतियों, बक्सर में पुलिस बर्बरता एवं श्रीराम चरितमानस ग्रंथ के अपमान के विरोध में मौन व्रत व उपवास पर बैठे हुए है. वहीं आज भी ये मौन व्रत जारी है. 

अश्विनी कुमार चौबे ने इसके बारे में ट्वीट कर कहा था कि, अध्यात्म और धर्म की नगरी बक्सर में किसानों पर हुई पुलिस की बर्बरता, बिहार सरकार की दमनकारी नीतियों और श्रीरामचरितमानस ग्रंथ के अपमान से अत्यंत दुखी हूं. बिहार के कल्याण और शांति के लिए बक्सर के डॉक्टर अंबेडकर चौक पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे मौन व्रत आज रख रहा हूं। प्रभु श्रीराम बिहार सरकार को सद्बुद्धि दे. किसानों और युवाओं पर अत्याचार बंद हो. 

वैसे ताजा जानकारी के अनुसार अश्विनी कुमार चौबे आज 12 बजे मौन व्रत व उपवास तोड़ेंगे. इतना ही नहीं आज नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आज  बक्सर पहुंचेंगे. इतना ही नहीं जिस स्थान पर अश्विनी कुमार चौबे मौन व्रत पर बैठे है  पर  बिहार सरकार को सद्बुद्धि मिले इसलिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सुंदरकांड का पाठ कर रही है.