20 मिनट की बंद कमरे की बातचीत, तस्वीरों में दिखा नीतीश कुमार का अपनापन, बढ़ीं राजनीतिक अटकलें...
Bihar Political: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार एक बार फिर सुर्खियों में तब आ गए, जब वह अचानक प्रदेश के नए सीएम सम्राट चौधरी से मिलने उनके 5 देशरत्न मार्ग स्थित आवास पर पहुंचे. करीब 20 मिनट तक चली इस मुलाकात के बाद जब दोनों नेता बाहर आए, तो उनके चेहरों की मुस्कुराहट बहुत कुछ बयां कर रही थी.
तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखे हुए बातचीत करते नजर आ रहे हैं. दोनों नेताओं की बॉडी लैंग्वेज और मुस्कुराहट ने इस मुलाकात को सिर्फ औपचारिक शिष्टाचार तक सीमित मानने से इनकार करने वालों की संख्या बढ़ा दी है.
CM आवास में हुई अहम बातचीत
सूत्रों के अनुसार यह मुलाकात मुख्यमंत्री आवास में हुई, जहां दोनों नेताओं के बीच राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात, प्रशासनिक मुद्दों और आने वाले समय की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। बातचीत करीब 20 मिनट तक चली, जिसमें किसी तीसरे नेता की मौजूदगी की जानकारी सामने नहीं आई है।
हालांकि, सरकार की ओर से इसे एक सामान्य और शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, लेकिन समय, माहौल और तस्वीरों ने इस मुलाकात को खास बना दिया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह मुलाकात आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में बड़े संकेत दे सकती है
नीतीश ने की सम्राट चौधरी से मुलाकात: मुलाकात की की जो तस्वीरें साममने आईं हैं, उसमें पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखे हुए हैं सम्राट चौधरी भी दोनों हाथ जोड़कर उनके सम्मान में सिर झुकाए नजर आए. नीतीश कुमार के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी में भी मौजूद थे.
दोनों डिप्टी सीएम को भी नीतीश ने दी बधाई: नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी से मुलाकात करने के साथ ही दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव से भी मुलाकात की और तीनों नेताओं को उनकी नई पारी की शुरुआत के लिए बधाई दी.
नीतीश कुमार ने कहा कि अच्छे से काम करते रहिए आपलोग. जानकारी के अनुसार नीतीश और सम्राट के बीच बिहार के मौजूद राजनीतिक स्थिति, सरकार के कामकाज और आने वाले समय की रणनीति को लेकर चर्चा हुई. दोनों की मुलाकात उस समय हुई है, जब बिहार की राजनीति में लगातार बदलाव और समीकरणों की चर्चा हो रही है.
विपक्ष को करारा जवाब: वहीं बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है. इसको लेकर अब भाजपा की ओर से पलटवार किया गया है. कटिहार पहुंचे बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने विपक्ष द्वारा सम्राट चौधरी को 'लालू की पाठशाला' और 'कांग्रेस डीएनए' से जोड़ने वाले बयानों पर करारा जवाब दिया.
सम्राट चौधरी मेहनत के दम पर पहुंचे...: तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि यह सही है कि सम्राट चौधरी की राजनीतिक पृष्ठभूमि पहले किसी अन्य दल से जुड़ी रही है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में जिस तरह बड़ी जिम्मेदारियां निभाईं और मेहनत के दम पर मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे हैं, वह काबिल-ए-तारीफ है.
"सम्राट चौधरी ने संगठन से लेकर सरकार तक अपनी क्षमता साबित की है और पार्टी नेतृत्व ने उनपर भरोसा जताकर बड़ा निर्णय लिया है. सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू किए गए विकास मॉडल को अब और तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा."- तारकिशोर प्रसाद , पूर्व उपमुख्यमंत्री, बिहार