प्रदेश कार्यालय में भाजपा मीडिया विभाग एवं सोशल मीडिया-आईटी सेल की बैठक, बिहार संगठन प्रभारी, सह प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष का मिला मार्गदर्शन
पटना: बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय के कैलाशपति मिश्र सभागार में आज मीडिया विभाग एवं सोशल मीडिया-आईटी सेल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार संगठन के प्रभारी हरीश द्विवेदी, राष्ट्रीय मंत्री एवं बिहार संगठन के सह प्रभारी रोहन गुप्ता तथा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक में संगठन की डिजिटल सक्रियता को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा एवं सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया जनसंवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। इसके माध्यम से पार्टी की विचारधारा, केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की जरूरत है।
उन्होंने मीडिया विभाग एवं सोशल मीडिया-आईटी सेल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों को डिजिटल माध्यमों पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का आह्वान किया।
बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, भागलपुर, पूर्णिया एवं कोसी क्षेत्र के संगठक अनंत नारायण मिश्रा तथा मीडिया विभाग के प्रभारी सह विधायक मनोज शर्मा , मीडिया विभाग के संयोजक दानिश इकबाल, मीडिया विभाग के सह संयोजक अमित प्रकाश बबलू, सोशल मीडिया प्रभारी मनीष पांडेय, अनमोल शोभित, आईटी प्रमुख विकास मेहता सहित प्रदेश पदाधिकारी, मीडिया विभाग एवं सोशल मीडिया-आईटी सेल के पदाधिकारी और टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में पार्टी की विचारधारा, केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर चर्चा की गई। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और पार्टी के संदेश को अधिक प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
बैठक में डिजिटल माध्यमों के बेहतर उपयोग, समन्वित कार्यप्रणाली और संगठनात्मक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मीडिया विभाग एवं सोशल मीडिया-आईटी सेल के बीच समन्वय मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।