JDU से निष्कासन के बाद बोले अनंत सिंह, नीतीश बीमार इसलिए JDU खत्म, अपनी पार्टी बनाऊंगा

मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को शनिवार को जदयू ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया। पार्टी से निकाले जाने पर अनंत सिंह ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोला है।
 

मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को शनिवार को जदयू ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया। पार्टी से निकाले जाने पर अनंत सिंह ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोला है।

अनंत सिंह ने कहा मैंने कुछ गलत नहीं किया था। अनंत सिंह ने इशारों में नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि जिस ने पार्टी बनाई थी वो पार्टी नहीं चला पा रहे हैं। नीतीश जी बीमार रहते हैं, जिसने पार्टी से निकालने का फैसला किया है वो चुनाव में भुगतेगा।

अनंत सिंह से जब पूछा गया कि वो आगे क्या करेंगे इस पर अनंत सिंह ने कहा कि अपनी पार्टी बनाएंगे।

विधायकी जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। आने वाले चुनाव में जदयू 12 सीटों पर सिमट जाएगी। मैं नीतीश के साथ था और आगे भी रहूंगा।

अनंत सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में जदयू की राजनीतिक ताकत काफी कमजोर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अब जदयू 12 सीटों पर सिमट जाएगी। उनके इस बयान के बाद बिहार की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। खासकर इसलिए क्योंकि अनंत सिंह लंबे समय तक जदयू और नीतीश कुमार के करीबी माने जाते रहे हैं और अब पार्टी से निष्कासन के बाद उनका तेवर पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है।

अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी गई है। उन्हें अगले 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया गया है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाना ने आदेश जारी किया है। उन्होंने विधानसभा स्पीकर से अनंत सिंह की सदस्यता रद्द करने की अनुशांसा की है। पार्टी से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का पटना वाले आवास पर जमकर आतिशबाजी हुई।

अनंत सिंह को पार्टी से बाहर करने के साथ ही संगठनात्मक जिला बाढ़ की पूरी इकाई को भी भंग कर दिया गया है। बाढ़ के जेडीयू जिलाध्यक्ष मयंक राज को भी पद से हटाया गया है, जो केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के करीबी माने जाते हैं।