AIMIM बिहार में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: सभी प्रदेश पदाधिकारी भंग, अख्तरुल ईमान बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष

 
Political News: बिहार में एआईएमआईएम (AIMIM) की राजनीति में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल देखने को मिला है। पार्टी नेतृत्व ने संगठन को अधिक मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से प्रदेश स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए सभी प्रदेश पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। इस संबंध में जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अख्तरुल ईमान अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

अधिसूचना में क्या कहा गया?

AIMIM के संयुक्त सचिव इश्तियाक अहमद की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत यह कदम उठाया गया है। हालांकि, इसमें यह भी साफ किया गया है कि प्रदेश अध्यक्ष का पद फिलहाल यथावत रहेगा और अख्तरुल ईमान आगामी 5 जून तक अपने पद पर बने रहेंगे।

राजनीतिक हलचल तेज

इस फैसले के बाद बिहार AIMIM इकाई में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि पार्टी आने वाले समय में राज्य संगठन में बड़े स्तर पर नए बदलाव और नियुक्तियां कर सकती है, जिससे आगामी चुनावी रणनीति को और मजबूत किया जा सके।