अनंत सिंह अपने दावे पर कायम, बोले- जो बोले थे वही होगा, हमारा ही उम्मीदवार जीतेगा

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना जारी है। पूरे चुनाव के दौरान चर्चा में रही पटना स्नातक निर्वाचन सीट पर भी मतों की गिनती शुरू हो गई है। 
 

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना जारी है। पूरे चुनाव के दौरान चर्चा में रही पटना स्नातक निर्वाचन सीट पर भी मतों की गिनती शुरू हो गई है। इस बीच मोकामा विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज उम्मीदवार अनुज सिंह की जीत का दावा किया है।

मतगणना के बीच अनंत सिंह ने कहा कि वह अपने दावे पर कायम हैं और उनके उम्मीदवार की जीत तय है। उन्होंने कहा कि अभी काउंटिंग चालू हुआ है। क्या लग रहा है हम जीत जाएंगे। जो बोले हैं वही बात अभी भी है। कल से ही मिठाई बंट रहा है।

जेडीयू की तरफ से लगातार हो रहे एक्शन पर अनंत सिंह ने कहा कि हमको कोई परेशानी नहीं है। आवास खाली करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि खाली कर देंगे। पार्टी जो भी निर्णय लेगा हम तैयार हैं। जनता मालिक है, भगवान है। एक महीना का टाइम मिला है न, हमको दरकार नहीं है।

दरअसल, बिहार विधान परिषद चुनाव के दौरान मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी से बगावत कर दी और पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ चुनाव में गोलबंदी करने लगे। पटना स्नातर निर्वाचन सीट से जन सुराज उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन करते हुए नीरज कुमार के खिलाफ चुनाव प्रचार करने लगे।