Anant Singh Vs Neeraj Kumar: निशांत कुमार ने चुना पक्ष! नीरज के समर्थन में खुलकर आए, क्या अनंत को झटका?

Nishant Kumar:  बिहार MLC चुनाव में अनंत सिंह और जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार के बीच चल रहे विवाद में नया मोड़ आ गया है. निशांत कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से NDA के अधिकृत उम्मीदवारों को जिताने की अपील की और नीरज कुमार के समर्थन की बात कही. निशांत ने नीरज को पार्टी के प्रति प्रतिबद्ध और अनुभवी नेता बताया। वहीं, अनंत सिंह पहले ही नीरज कुमार के खिलाफ...
 
Bihar Politics:   बिहार में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) के भीतर चल रही खींचतान के बीच निशांत कुमार ने पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के समर्थन में खुलकर अपना रुख सामने रखा है। पटना स्थित जेडीयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान निशांत कुमार ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से नीरज कुमार के पक्ष में प्रथम वरीयता का वोट देने की अपील की।

अनंत सिंह और नीरज कुमार के विवाद के बीच निशांत का समर्थन

अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच निशांत कुमार का नीरज कुमार के समर्थन में सामने आना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निशांत ने पार्टी कार्यालय में समर्थन जताने के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी मतदाताओं से नीरज कुमार को वोट देने की अपील की।

इससे पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में जेडीयू के आधिकारिक उम्मीदवार के समर्थन को लेकर पार्टी की स्थिति और स्पष्ट होती दिखाई दे रही है।

नीरज के पुराने पार्टी जुड़ाव का किया जिक्र

बिहार में 8 विधान परिषद् सीटों के लिए चुनाव होने वाला है, जिसमें 4 शिक्षक और 4 स्नातक निर्वाचन क्षेत्र हैं। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार जी उम्मीदवार हैं। वे पार्टी के मुख्य प्रवक्ता, 3 बार से MLC और मंत्री भी रहे हैं। वे समाजवादी हैं और पार्टी की विचारधारा से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि आप जाएं और स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं को बताएं कि बिहार ने पिछले 20 वर्षों में कितनी तरक्की की है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, कानून-व्यवस्था और महिला सशक्तिकरण के मामलों में बिहार वर्ष 2005 में कहां था और आज कितना आगे बढ़ा है, यह उन्हें बताएं। मतदाताओं को पार्टी की नीतियों, हमारे नेता नीतीश जी के कार्यों और उनके विजन के बारे में बताएं। NDA के सभी प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं। आपका वोट बिहार में शिक्षा की लौ जगाए रखने के लिए होगा। आपका वोट श्री नीतीश कुमार जी के 20 वर्षों के प्रयासों को धन्यवाद देने के लिए होगा। आपका वोट सम्राट चौधरी जी के समर्थन और विकसित बिहार के हमारे संकल्प के लिए होगा।

— Nishant (@Nishantjdu81) October 4, 2026

बैठक के बाद एक्स पर जारी अपने संदेश में निशांत कुमार ने नीरज कुमार के राजनीतिक सफर और पार्टी से उनके लंबे जुड़ाव का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि नीरज कुमार समता पार्टी के दौर से ही संगठन से जुड़े रहे हैं और पिछले तीन कार्यकाल से पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

निशांत ने नीरज कुमार को समाजवादी विचारधारा से जुड़ा नेता बताते हुए बिहार की विकास यात्रा में उनके योगदान का भी उल्लेख किया। उन्होंने मतदाताओं से 23 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में नीरज कुमार को प्रथम वरीयता का वोट देकर उन्हें फिर से विधान परिषद भेजने की अपील की।

अनंत सिंह की नाराजगी पर निशांत ने साधी चुप्पी

निशांत कुमार से जब अनंत सिंह की नाराजगी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। वह मुस्कुराते हुए वहां से निकल गए।

हालांकि, निशांत कुमार के समर्थन के बाद नीरज कुमार उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि सोमवार को उनका नामांकन ऐतिहासिक होगा और इसके बाद तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।

नीरज बोले- नीतीश और निशांत का पूरा समर्थन

नीरज कुमार ने कहा कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सिद्धांतों पर चलने वाले नेता हैं और उन्हें नीतीश कुमार के साथ-साथ निशांत कुमार का भी पूरा समर्थन प्राप्त है। उनके बयान से यह संकेत मिला कि वह पार्टी के आधिकारिक समर्थन को लेकर आश्वस्त हैं।

अनंत सिंह की नाराजगी के सवाल पर नीरज कुमार ने कहा कि पार्टी सबसे बड़ी होती है और किसी व्यक्ति की नाराजगी से उन्हें फर्क नहीं पड़ता। वहीं, अनंत सिंह के साथ सुलह की संभावना को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह इन बातों में नहीं पड़ते।

पटना स्नातक सीट पर बढ़ा राजनीतिक मुकाबला

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव अब जेडीयू के भीतर के इस विवाद के कारण भी चर्चा में है। एक तरफ जेडीयू अपने आधिकारिक उम्मीदवार नीरज कुमार के समर्थन में संगठन को सक्रिय कर रही है, वहीं अनंत सिंह की अलग राजनीतिक भूमिका ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।

निशांत कुमार के खुलकर नीरज कुमार के पक्ष में आने के बाद अब चुनावी मैदान में राजनीतिक समीकरण किस दिशा में जाते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।