अरुणाचल विधानसभा चुनाव: बीजेपी की बड़ी जीत, जश्न में डूबे कार्यकर्ता

 
अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों की मतगणना आज सुबह से जारी है। बीजेपी ने 39 सीटें जीत ली हैं और 6 सीटों पर आगे है। इसके अलावा, एनपीपी ने 4 सीटें जीत ली हैं और 2 पर बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस 1 सीट पर और अन्य 8 सीटों पर आगे चल रहे हैं। बहुमत के लिए 31 सीटों की आवश्यकता है।
अरुणाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी ने 60 सदस्यीय विधानसभा में से पहले ही 10 सीटें निर्विरोध जीत ली थीं। एनपीपी ने तवांग और लिरोमोबा सीटों पर जीत हासिल की है, जहां क्रमश: नामगे त्सेरिंग और पेसी जिलेन विजयी हुए हैं। पासीघाट से तापी दारंग, मरियांग से ओनी पनयांग और लोंगडिंग पुमाओ से थांगवांग वांगम आगे चल रहे हैं।
अरुणाचल प्रदेश में भाजपा के सत्ता में लौटने पर इटानगर स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया है।