CM के अधिकारियों के सामने झुकने पर बोले अशोक चौधरी, कोई व्यक्ति कितना हम्बल होता है, मुख्यमंत्री उदाहरण  हैं
 

 

बिहार सरकार के मंत्री ने रुपौली चुनाव पर कहा कि अच्छा चुनाव हुआ है। हम लोग अधिक वोटो से जीतेंगे। गंगा पाथवे के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री के द्वारा अधिकारियों के सामने झुकने पर अशोक चौधरी ने कहा कि हर चीज का अपना-अपना लोगों का अलग नजरिया होता है। कोई भी व्यक्ति कितना ज्यादा हम्बल होता है, इसके उदाहरण मुख्यमंत्री हैं। 18 साल तक इस बिहार को सशक्त रूप में चलाया है।

आगामी बजट में बिहार की उम्मीद पर मंत्री अशोक चौधरी ने बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने कहा है कि हम लोगों को उम्मीद है कि आने वाले 5 वर्षों में जिसकी हम लोग इच्छा कर रहे थे, जिसकी हम लोग बहुत दिन से डिमांड कर रहे थे। वह पूरा होगा। आरएसएस के मैगजीन में जनसंख्या को लेकर लिखे पत्र पर अशोक चौधरी ने कहा कि जनसंख्या को कैसे कंट्रोल कर सके। इस पर चर्चा होनी चाहिए। सभी राजनीतिक दलों और सिविल सोसाइटी लोगों को इस पर चर्चा करनी चाहिए।

वहीं विशेष राज्य के दर्जे पर अशोक चौधरी ने कहा कि दो अलग-अलग चीज है। विशेष राज्या का दर्जा पैकेज की तरह ही रहता है। राज्य की जो भूमिका है, राज्य की जो कंट्रीब्यूशन है। पहले जब 10% का होता था 90% भारत सरकार देती थी।

अब वो बढ़ते बढ़ते 50-50 हो चुका है। योजनाओं में 50% भारत सरकार और जो 40 परसेंट जोअलग से लगता है। राज्य को उसको किसी न किसी विकास के फार्मूले पर देखना होगा। विशेष राज्य का दर्जा अगर नहीं मिला, परिस्थितियों ऐसी नहीं बनी तो हमें कम से कम विशेष पैकेज मिलना चाहिए। इससे इन सभी योजनाओं में हमारा कंट्रीब्यूशन जो है वह घटेगा।