बाबु धाम ट्रस्ट के संस्थापक एपी पाठक ने सतीश चंद्र दुबे से की मुलाकात,केंद्रीय राज्यमंत्री बनने पर दी बधाई  

 

भारत सरकार के पुर्व नौकरशाह तथा बाबु धाम ट्रस्ट के संस्थापक एपी पाठक ने केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे से दिल्ली में उनके कार्यालय में मिलकर उनको पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई और आशीष दिया। उन्होंने  चंपारण के विकास को और तेज करने के लिए भी केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे को सुझाव दिया। 

बता दें कि एपी पाठक और केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे दोनों चंपारण के ही हैं। दोनों के बीच काफी अच्छे संबंध हैं। एपी पाठक पिछले डेढ़ दशकों से अधिक समय से अपने बाबु धाम ट्रस्ट के माध्यम से चंपारण के विकास हेतु अनवरत प्रयास और लोगों की सेवा करते आ रहे है। कई परियोजनाओं को चंपारण के धरातल पर लाने और चंपारण के सम्यक विकास के लिए दोनों ने कई मौकों पर साथ साथ प्रयास किया और कई मौकों पर अलग अलग प्रयास कर मूर्त रूप देने का काम किया। कई मौकों पर एपी पाठक ने अपने ट्रस्ट द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के आयोजनों में राज्यसभा सांसद सह केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे को मुख्य अतिथि बनाया है जिसमे सतीश चंद्र दुबे ने बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लिया।

एपी पाठक से जब संवाददाताओं से इस संबंध में बात किया तो उन्होंने कहा कि सतीश चंद्र दुबे से उनकी पारिवारिक रिश्ते है। उन्होंने कहा मेरी इक्षा और आशिर्वाद है कि श्री सतीश चंद्र दुबे और राजनीतिक सफलता तथा ऊंचाइयों को प्राप्त करें।