राज्यसभा सीटों पर घमासान: चिराग की रणनीतिक बैठक, तेजस्वी भी एक्टिव मोड में
Bihar political news: बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। पांच सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों खेमों में बैठकों का दौर तेज हो गया है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एलजेपी (रामविलास) विधायक दल की अहम बैठक बुलाई है।
‘एक सीट हमारी भी’- लोजपा (रा) का दावा
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक राज्यसभा चुनाव की रणनीति तय करने के लिए बुलाई गई है। लोजपा (रामविलास) का मानना है कि गठबंधन समीकरण के तहत पार्टी एक सीट की हकदार है। ऐसे में विधायकों के साथ चर्चा कर आगे की रूपरेखा तय की जाएगी।
बिहार में फिलहाल पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है और नामांकन प्रक्रिया जारी है। इस कारण सभी दल अपने-अपने समीकरण साधने में जुटे हैं।
तेजस्वी ने भी बुलाई पार्लियामेंट्री बोर्ड बैठक
उधर, विपक्ष की ओर से भी हलचल कम नहीं है। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजश्वी यादव ने पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक बुलाई है। इस बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नाम और रणनीति पर मंथन किया जाएगा।
बढ़ेगी सियासी सरगर्मी
राज्यसभा चुनाव भले ही अप्रत्यक्ष हो, लेकिन इसके जरिए पार्टियां अपनी राजनीतिक ताकत और गठबंधन की स्थिति को परखती हैं। आने वाले दिनों में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।
फिलहाल, पटना की सियासत में राज्यसभा की पांच सीटें ही सबसे बड़ा चर्चा का विषय बनी हुई हैं।