बिहार चुनाव में छाया भोजपुरी तड़का: पवन सिंह की सियासी एंट्री पर खेसारी लाल का वार- “मैं थूक के चाटने वालों में से नहीं!”

 

Bihar political news: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजनीतिक तापमान चढ़ता जा रहा है और इस बार सियासत में भोजपुरी का मसाला भी खुलकर नजर आ रहा है। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के एनडीए प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने की चर्चाओं के बीच, खेसारी लाल यादव का बयान सुर्खियों में आ गया है।

दरअसल, पवन सिंह ने हाल ही में एक ही दिन में तीन बड़े नेताओं से मुलाकात की- उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा। इन मुलाकातों के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि पवन सिंह की एनडीए से वापसी लगभग तय मानी जा रही है।

इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए खेसारी लाल यादव ने अपने अंदाज़ में कहा- “पवन सिंह जहां से भी जाएं, उनका पावर वहीं से शुरू होता है। राजनीति में कोई दुश्मन नहीं होता, बस फालतू में जनता लड़ती है।”

लेकिन जो बात सबसे ज्यादा सुर्खियों में है, वो उनका यह तीखा बयान- “मैं इस तरह थूक के चाटने वालों में से नहीं हूँ।”

खेसारी के इस बयान ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम तक, उनके शब्दों पर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स जहां खेसारी के साफ़गोई की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ इसे पवन सिंह पर सीधा हमला मान रहे हैं।

मनोरंजन की दुनिया से लेकर राजनीति तक, यह बयान अब चर्चा का केंद्र बन गया है। पवन सिंह की संभावित सियासी एंट्री और खेसारी लाल का बेबाक रुख- दोनों ने बिहार की चुनावी सियासत में भोजपुरी तड़का और तंज का तड़ित संग्राम शुरू कर दिया है।