Big Breaking : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह भाजपा नेता सुशील मोदी का निधन 

 
बिहार में भारतीय जनता पार्टी की लंबे समय तक चेहरा रहे दिग्गज नेता सुशील कुमार मोदी नहीं रहे। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा के पूर्व सांसद सुशील मोदी का दिल्ली में निधन हो गया। पिछले महीने की तीन तारीख को उन्होंने कैंसर होने की जानकारी देते हुए सक्रिय राजनीति से संन्यास की घोषणा की थी।
विदित हो कि सुशील मोदी भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और बिहार के तीसरे उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके साथ ही वे बिहार के वित्त मंत्री के रूप में भी अपनी सेवा दे चुके हैं ।