बिहार में कल होगा बड़ा फैसला: BJP विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर लगेगी मुहर...

 
Bihar New CM: बिहार की सियासत में जारी हलचल के बीच अब बड़ा फैसला कल होने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक कल दोपहर 3 बजे आयोजित होगी, जिसमें राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में पार्टी के सभी विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी और सहमति के बाद विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जिसे मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किया जाएगा।

राज्य में सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। माना जा रहा है कि बैठक के बाद बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है और इसके साथ ही नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो जाएगी।