बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने नितिन नवीन को दी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई
Updated: Jan 20, 2026, 20:33 IST
Political News: बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इसे बिहार के लिए गर्व की बात बताया है।
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि नितिन नवीन एक युवा, ऊर्जावान और मेहनती नेता हैं। संगठन में उनका अनुभव और काम करने की शैली उन्हें इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह सक्षम बनाती है। उन्होंने भरोसा जताया कि नितिन नवीन अपने संगठनात्मक कौशल के बल पर इस भूमिका को सफलतापूर्वक निभाएंगे।
बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी और संगठन को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने अंत में नितिन नवीन को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनका नेतृत्व पार्टी के लिए मील का पत्थर साबित होगा।