बिहार राजनीति में हलचल: विजय सिन्हा से मिलने पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चा तेज

 
Bihar Political News: बिहार की सियासत में एक नई हलचल देखने को मिल रही है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी हाल ही में वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा से उनके पटना स्थित आवास पर मुलाकात करने पहुंचे। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

हालांकि इस मुलाकात में क्या बातचीत हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों के हवाले से कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में विजय सिन्हा को अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में होने वाले कैबिनेट विस्तार में नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। ऐसे में विजय सिंहा का नाम प्रमुख दावेदारों में शामिल बताया जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस मुलाकात के कई मायने हो सकते हैं और आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल, सभी की नजरें संभावित मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी हैं।