बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता का मारुति हनुमान मंदिर में भव्य स्वागत, धार्मिक स्थलों के विकास का दिया आश्वासन
Patna: बिहार सरकार के यशस्वी पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता का आज श्री मारुति हनुमान मंदिर परिसर में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया. इस अवसर पर हिंदू पुत्र संगठन के संस्थापक सह श्री मारुति हनुमान मंदिर के अध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि ने मंत्री जी की अगवानी की और उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया.
धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की धार्मिक विरासत और आस्था के प्रमुख केंद्र श्री राम चौरा मंदिर के जीर्णोद्धार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया. स्थानीय समाजसेवी शिव नाथ सिंह ने मंत्री जी का ध्यान मंदिर की वर्तमान स्थिति की ओर आकृष्ट कराते हुए इसके जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण की मांग रखी. पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने विषय की गंभीरता को समझते हुए मंदिर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को संरक्षित करने का सकारात्मक आश्वासन दिया.
श्रद्धा और सम्मान का संगम
इससे पूर्व मंदिर के ट्रस्टी संजय सिंह, राजू कुमार और परम् राय ने मंत्री जी को माला पहनाकर उनका स्वागत किया. इसके पश्चात मंत्री जी ने श्री मारुति हनुमान मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर राज्य की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की.
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित
इस गरिमामयी अवसर पर राहुल चौधरी, उमंग आर्य, विकास कुमार, मेघन, व्यास कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में मंदिर समिति की ओर से मंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया गया.