तारापीठ में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने किया सपरिवार दर्शन-पूजन, देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

Patna: बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मां तारा की कृपा से समाज में सद्भाव, भाईचारा और जनकल्याण की भावना और अधिक मजबूत हो. उन्होंने प्रार्थना की कि सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो तथा समाज सकारात्मक दिशा में आगे बढ़े.
 

Patna: बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अपने पश्चिम बंगाल प्रवास के दौरान बीरभूम जिले स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ तारापीठ में सपरिवार पहुंचकर मां तारा का विधिवत दर्शन एवं पूजन-अर्चना की.

इस अवसर पर डॉ. प्रेम कुमार ने मां तारा से बिहार सहित पूरे देशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की. उन्होंने कहा कि तारापीठ भारतीय आध्यात्मिक परंपरा और शक्ति उपासना का एक अत्यंत महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां आकर आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है.

बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मां तारा की कृपा से समाज में सद्भाव, भाईचारा और जनकल्याण की भावना और अधिक मजबूत हो. उन्होंने प्रार्थना की कि सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो तथा समाज सकारात्मक दिशा में आगे बढ़े.

डॉ. प्रेम कुमार ने भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि ऐसे पवित्र स्थलों के दर्शन से न केवल आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है, बल्कि सामाजिक समरसता और एकता को भी बल मिलता है. उन्होंने कामना की कि मां तारा का आशीर्वाद बिहार और देश की समस्त जनता पर सदैव बना रहे और हर परिवार उन्नति एवं कल्याण के पथ पर अग्रसर हो.