JDU में BJP के एजेंट सक्रिय! : RJD विधायक भाई वीरेंद्र का बड़ा हमला, सम्राट पर भी दिया चौंकाने वाला बयान, जानिए पूरी खबर…

 
Bihar News: बिहार की सियासत इस वक्त उबाल पर है और सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच बयानबाजी भी चरम पर पहुंच गई है। इसी बीच राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बड़ा राजनीतिक दावा कर सियासी हलचल को और तेज कर दिया है।

JDU में BJP के एजेंट काम कर रहे 

मीडिया से बातचीत में भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि जदयू के कई सांसद, विधायक और एमएलसी बीजेपी के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता भी अब पहचान चुकी है कि कौन नेता किसके इशारे पर काम कर रहा है।

सम्राट चौधरी पर भी दिया बड़ा बयान

जब उनसे नए मुख्यमंत्री को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि बहुमत जिसके पास है, वही सरकार बनाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनते हैं तो उन्हें खुशी होगी। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

JDU का भविष्य खतरे में

राजद विधायक ने जदयू को चेतावनी देते हुए कहा कि पार्टी का भविष्य खतरे में है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जहां भी बीजेपी गठबंधन करती है, वहां धीरे-धीरे अपने सहयोगी दलों को कमजोर कर देती है।

सहयोगियों को निगलने की राजनीति 

भाई वीरेंद्र ने कहा कि भाजपा की रणनीति सहयोगी दलों को खत्म करने की रही है और जदयू के साथ भी वही हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि राजद ने पांच साल पहले ही इस स्थिति की आशंका जता दी थी।

सियासी पारा हाई

इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में बयानबाजी और तेज हो गई है। सत्ता परिवर्तन के इस दौर में हर दल अपने-अपने तरीके से माहौल बनाने में जुटा है।

हालांकि, अभी सबकी नजरें नए मुख्यमंत्री के ऐलान पर टिकी हैं लेकिन उससे पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर और भी तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।