बीजेपी ने सम्राट चौधरी को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए नए प्रदेश अध्यक्ष 
 

 

बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी को बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. इनकी नियुक्ति को लेकर आधिकारिक ऐलान भाजपा की तरफ से कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने तत्काल प्रभाव से सम्राट चौधरी को बिहार का नया अध्यक्ष बनाया है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी. बता दें  इससे पहले संजय जायसवाल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे. संजय जायसवाल का कार्यकाल पिछले साल नवंबर में ही समाप्त हो गया था.