भाजपा युवा मोर्चा वैशाली जिलाध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि ने दिया इस्तीफा, संगठन में हलचल
भाजपा युवा मोर्चा के वैशाली जिला अध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। उन्होंने अपना इस्तीफा देते हुए संगठन में जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी से अलग होने की बात कही है
Updated: Oct 21, 2026, 13:27 IST
वैशाली: बिहार में भाजपा युवा मोर्चा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। वैशाली जिला युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और संगठनात्मक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
राजीव ब्रह्मर्षि ने भाजपा युवा मोर्चा के वैशाली जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। उनके इस फैसले के बाद संगठन के भीतर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, फिलहाल उनके इस्तीफे के पीछे की वजह को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।