तिरहुत शिक्षक MLC सीट पर BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, जानें दूसरे और तीसरे स्थान पर कौन रहे?

बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. सबसे पहला रिजल्ट तिरहुत शिक्षक निर्वाचन सीट से आया. यहीं एनडीए उम्मीदवार की जीत हो गयी है. बीजेपी प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत का परचम लहराया है.
 

बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. सबसे पहला रिजल्ट तिरहुत शिक्षक निर्वाचन सीट से आया. यहीं एनडीए उम्मीदवार की जीत हो गयी है. बीजेपी प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत का परचम लहराया है.

बीजेपी के नरेंद्र प्रसाद सिंह को 2945 वोट मिले. उन्हें 594 वोटों से जीत मिली है. दूसरे नंबर पर निर्दलीय भूषण झा रहे. उन्हें कुल 2351 वोट मिले. इसके अलावे सीपीआई के संजय सिंह को 1967 वोट मिले. जीत के बाद नरेंद्र प्रसाद सिंह काफी खुश नजर आ रहे थे. समर्थकों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया. जीत के बाद नरेंद्र प्रसाद सिंह ने इसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की जीत बताया।

जीत की खबर के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला. कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र प्रसाद सिंह को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया. इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई और समर्थकों ने उन्हें गोद में उठाकर खुशी जाहिर की. मतगणना केंद्र के बाहर जश्न का माहौल रहा.

यह जीत एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की है. शिक्षकों ने सरकार के वादों और उसकी नीतियों पर भरोसा जताया है, जिसके कारण उन्हें यह समर्थन मिला है

बता दें कि तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था. इस सीट पर कुल 8,760 मतदाता थे. मुजफ्फरपुर जिले में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए करीब 85 प्रतिशत मतदान हुआ था.