तिरहुत सीट पर BJP के नरेंद्र सिंह 137 वोटों से आगे, जन सुराज चौथे नंबर पर

बिहार की 8 विधान परिषद सीटों पर आज नतीजे का दिन है। MLC चुनाव में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी स्नातक MLC सीट पर आज रिजल्ट आएंगे। 
 

बिहार की 8 विधान परिषद सीटों पर आज नतीजे का दिन है। MLC चुनाव में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी स्नातक MLC सीट पर आज रिजल्ट आएंगे। वहीं पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण के शिक्षक MLC सीट पर भी आज गिनती हो रही है। इस बार मुकाबला सिर्फ NDA वर्सेस महागठबंधन तक सीमित नहीं दिख रहा है। जन सुराज ने सभी 8 सीटों पर प्रत्याशी उतारकर मुकाबले को रोचक बना दिया है। वहीं, RJD और कांग्रेस के बीच कई सीटों पर अलग-अलग प्रत्याशी मैदान में हैं। कोसी स्नातक, दरभंगा स्नातक, पटना स्नातक और पटना शिक्षक पर तो आरजेडी और कांग्रेस में सीधी टक्कर है।

दूसरी ओर कुछ सीटों पर NDA गठबंधन के भीतर से ही अलग सुर निकल रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा पटना स्नातक सीट की है, इस सीट पर जेडीयू के प्रत्याशी नीरज कुमार का विरोध मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह कर रहे हैं। उन्होंने जनसुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के लिए जमकर प्रचार किया जिसके बाद एक्शन में आई पार्टी ने अनंत सिंह को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

बिहार MLC चुनाव का पहला रुझान आ गया है। तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में पहले राउंड की गिनती के बाद बीजेपी समर्थित उम्मीदवार नरेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं।

डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह, भाजपा- 1877डॉ. संजय कुमार सिंह, CPI- 1712भूषण झा, निर्दलीय- 1545श्याम नंदन राय, जनसुराज पार्टी- 1325