कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए बॉक्सर विजेंदर सिंह 

 

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को एक और तगड़ा झटका लगा है। बीजिंग ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले विजेंदर सिंह ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। गौरतलब है कि विजेंदर साल 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें साउथ दिल्ली से लोकसभा उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वे चुनाव हार गए थे। विजेंदर हरियाणा जिले के भिवानी के रहने वाले हैं। जाट समुदाय से आते हैं। ऐसे में पश्चिमी यूपी और हरियाणा की सीटों पर असर डाल सकते हैं।

3 महीने पहले किए ट्वीट से सबको चौंकाया
बॉक्सर विजेंदर सिंह ने 3 महीने पहले एक ट्वीट कर सबको चौंका दिया था। उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखा- ''राजनीति को राम-राम भाई''। उनके इस बयान से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने पॉलिटिक्स से तौबा कर ली है। हालांकि, इसके बाद में उन्होंने इसे खारिज करते हुए राजनीति में सक्रिय रहने का भी ऐलान किया था। 2024 में भिवानी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था

इससे पहले विजेंदर सिंह ने 2024 में हरियाणा के भिवानी से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। हालांकि, उन्होंने इस ऐलान के साथ ही कहा था कि यह फैसला पार्टी करेगी। विजेंदर सिंह ने किसान आंदोलन का भी समर्थन किया था। कुछ समय पहले विजेंदर के आम आदमी पार्टी में भी शामिल होने की चर्चा शुरू हुई थी। ​​​​