बिहार की सियासत पर विराम: ‘नीतीश ही रहेंगे सीएम’, NDA बैठक को लेकर चल रही अटकलों पर विराम
राज्यपाल फिलहाल राज्य से बाहर
सूत्रों के मुताबिक, बिहार के महामहिम राज्यपाल इन दिनों राज्य से बाहर हैं। ऐसे में राजनीतिक अस्थिरता या किसी बड़े संवैधानिक घटनाक्रम की चर्चा को लेकर जो कयास लगाए जा रहे हैं, वे आधारहीन बताए जा रहे हैं।
NDA बैठक को लेकर क्या है सच्चाई?
इधर, आनन-फानन में NDA की बैठक बुलाए जाने की खबरों ने भी राजनीतिक तापमान बढ़ाया। हालांकि न्यूज़ हाट को मिली जानकारी के अनुसार यह बैठक किसी विशेष राजनीतिक फैसले के लिए नहीं, बल्कि एनडीए के पांचों उम्मीदवारों के नामांकन को लेकर बुलाई गई है।
खास तौर पर Nitin Nabin के नामांकन को लेकर रणनीतिक चर्चा इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि इसे अनावश्यक रूप से सियासी रंग दिया जा रहा है।
विकास एजेंडा पर कायम सरकार
राजनीतिक हलकों में चाहे जितनी चर्चा हो, लेकिन सत्ता के गलियारों से जो संकेत मिल रहे हैं, वे साफ हैं सरकार अपने विकास एजेंडे पर कायम है और नेतृत्व में किसी बदलाव की संभावना नहीं है।
News Haat के पास उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, बिहार में विकास कार्यों की रफ्तार बरकरार है और मौजूदा नेतृत्व को लेकर किसी तरह की अनिश्चितता की स्थिति नहीं है। साफ शब्दों में कहा जाए तो नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे।