बिहार में फिर गिरा पुल: वैशाली में निर्माणाधीन ब्रिज ढहने से आधा दर्जन मजदूर दबे, तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा

 

Bihar political news: बिहार में पुलों के गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला वैशाली जिले से सामने आया है, जहां एक बार फिर भ्रष्टाचार के साये में एक निर्माणाधीन पुल भरभराकर गिर गया. इस भीषण हादसे में करीब आधा दर्जन मजदूरों के मलबे में दबने और गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. कई मजदूरों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है.

तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला

इस घटना के बाद राजनीतिक पारा चढ़ गया है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर तीखा प्रहार किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "बिहार में फिर एक पुल गिरा! वैशाली जिले में भ्रष्टाचार के बोझ से फिर एक ओर निर्माणाधीन पुल गिर जाने से करीब आधा दर्जन मजदूरों के दबने और घायल होने की खबर है। कई मजदूरों की हालत गंभीर है।"

घटिया निर्माण और लीपापोती के आरोप

तेजस्वी यादव ने आगे आरोप लगाया कि घटिया निर्माण सामग्री, खराब गुणवत्ता, मानकों की अनदेखी और जांच में अनियमितता के कारण ही लगातार पुल गिर रहे हैं. उन्होंने एनडीए नेताओं के लपेटे में लेते हुए यह भी कहा कि इस बार भी भ्रष्ट एनडीए सरकार अपने भ्रष्टाचार पर लीपापोती करने की कोशिश करेगी.