बिहार में 3 बजे तक हुई बंपर वोटिंग, वैशाली सबसे आगे, सीवान पिछड़ा, जानिए कितना प्रतिशत हुआ मतदान

 

लोकसभा चुनाव 2024 के पांच चरण के चुनाव हो चुके हैं। छठे चरण के लिए मतदान सात बजे से शुरु हो चुकी है। पहले छह घंटे में बिहार में बंपर वोटिंग हुई है। सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.66 प्रतिशत मतदान हुआ था तो वहीं सुबह 11 बजे तक 23.67 प्रतिशत मतदान हुआ है। दोपहर 1 बजे तक 36.48 प्रतिशत मतदान हुआ तो वहीं 3 बजे तक 45.21 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे अधिक मतदान वैशाली में 48.94 प्रतिशत हुआ है। वहीं सबसे कम मतदान सिवान में 39.81 प्रतिशत हुआ है।


बिहार के आठ लोकसभा सीट वैशाली, गोपालगंज, सिवान, महाराजगंज, वाल्मिकीनगर, शिवहर, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण क्षेत्र में मतदान जारी है। पहले आठ घंटे में 8 लोकसभा क्षेत्रों में वैशाली सबसे आगे हैं। वैशाली में 3 बजे तक 48.94 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं सबसे कम मतदान सिवान में 39.81 प्रतिशत हुआ है।

3 बजे तक बिहार में कुल 45.21 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं 3 बजे तक पश्चिमी चंपारण में 47.31, पूर्वी चंपारण में 46.71, शिवहर में 48.19, वैशाली में 48.94, गोपालगंज में 41.51 सिवान में 39.81, वाल्मिकीनगर में 47.49 तो वहीं महाराजगंज में 42.47 प्रतिशत मतदान हुआ है। बता दें कि, 8 राज्यों,केंद्र शासित प्रदेशों के 58 निर्वाचन क्षेत्रों की जनता लोकसभा के लिए अपने प्रतिनिदि का चुनाव कर रही है। छठे चरण में कई  दिग्गजों किस्मत दांव पर लगी है।

बता दें कि छठे चरण में कुल 6 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस चरण में बिहार की 8 लोकसभा सीटों के अलावा दिल्ली की सभी सीटों, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों, हरियाणा की सभी 10 सीटों, पश्चिम बंगाल कीआठ सीटों, ओडिशा की छह सीटों, झारखंड की चार सीटों और जम्मू कश्मीर की एक सीट पर वोटिंग हो रही है।