अनंत सिंह के आवास के बाहर जश्न का माहौल, जन सुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज की जीत का दावा
बिहार विधान परिषद की 8 स्नातक एवं शिक्षक सीटों के लिए शुक्रवार को सुबह 8 बजे वोटिंग शुरू हो गई है। इस चुनाव में कुल 9,33 मतदाता केंद्रों पर 5,32,847 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 3,86,199 पुरुष, 1,46,611 महिलाएं तथा 37 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
पटना स्नातक एमएलसी चुनाव में अनंत सिंह द्वारा समर्थित जनसुराज उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह की एकतरफा और भारी मतों से जीत का दावा किया जा रहा है। बाहुबली विधायक अनंत सिंह के आवास के बाहर जश्न का माहौल। आवास के बाहर समर्थक फोड़ रहे फटाखे।
अनंत सिंह ने कहा है कि ये रसगुल्ले वाला चुनाव नहीं है। हमारी जीत तय है। जनता मालिक है। वहीं सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जनसुराज के प्रत्याशी आफाक अहमद पर आचार संहिता उल्लंघन को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इधर, मोकामा में अनंत सिंह और नीरज के समर्थक के बीच धक्का मुक्की हुई। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं मंत्री अशोक चौधरी ने मतदान के बाद कहा कि कई बार लगता है कि जीत रहे हैं, अंत में मामला गड़बड़ा जाता है। बिहार विधान परिषद चुनाव में शिक्षक सीट पर वोटिंग तेजी से हो रही है, जबकी स्नातक सीट पर वोटिंग प्रतिशत कम है। वहीं पटना में अनंत सिंह के आवास के बाहर आतिशबाजी शुरू हो गई है। मुजफ्फरपुर में मजिस्ट्रेट के साथ धक्का-मुक्की हुई।