मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सपरिवार मनाई दीपावली, लोक सेवक आवास पर की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलित
बिहार समेत पूरे देश में आज दिवाली की धूम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की बधाई दी है। छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के करनपुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर में सुरक्षाकर्मियों के साथ दीवाली मनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने ऐसे फैसले लिए, जिनसे नक्सलियों और अलगाववादियों की 'फंडिंग' पर बहुत बड़ी चोट पहुंची।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार द्वारा लिए गए फैसलों ने नकली मुद्रा के नेटवर्क को नष्ट कर दिया और नक्सलियों तथा अलगाववादियों की आपूर्ति लाइन को रोक दिया। उन्होंने कहा कि माओवादी आतंक और नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई आसान नहीं थी, एक समय ऐसा था जब लगभग 20 राज्यों के 230 से ज्यादा जिले नक्सलवाद से प्रभावित थे।
इधर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी बिहारवासियों को दीपावली की बधाई दी है। सीएम ने एक्स पर लिखा,
'दीपमालिकाओं से देदीप्यमान साकेत नगरी और प्रभु श्रीराम के आदर्शों से आलोकित जन-जन का जीवन..."तमसो मा ज्योतिर्गमय।" यह दीपावली सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई आशाओं का प्रकाश लेकर आए। आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, इस पावन पर्व पर खुशियों के दीप जलाएं और एक विकसित, समृद्ध एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का संकल्प लें।'